रिलायंस जियो ई-कॉमर्स मार्केट में एंट्री की तैयारी में, किराना से हो सकती है शुरुआत: रिपोर्ट
रिलायंस जियो ने टेलीकॉम इंडस्ट्री में पहले से ही उथल-पुथल मचा रखी है. सस्ते प्लान और फ्री डेटा के जरिए अब इसके यूजर्स करोड़ों में हैं. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अब रिलायंस जियो ई कॉमर्स सेग्मेंट में एंट्री करने की तैयारी कर रही है. हालांकि अभी भी रिलायंस जियो की ई-कॉमर्स वेबसाइट और ऐप्स हैं, लेकिन यह इनसे अलग होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सर्विस का नाम किराना होगा और इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट पहले से मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद में शुरू हो चुके हैं. इसलिए अगले साल की शुरुआत में इसका ऐलान संभव है. यह सर्विस न तो पूरी तरह से ऑनलाइन होगी, बल्कि बताया जा रहा है कि यह ऑनलाइन टू ऑफलाइन स्पेस होगा. शुरुआत में स्टोर से डेली यूज के सामान खरीदने के लिए डिजिटल कूपन की जरूरत हो सकती है. इसके जरिए पास के किराना स्टोर से खरीदारी कर सकेंगे. गौरतलब है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड पहले से ही देश भर में रिलायंस फ्रेश रिटेल चेन के जरिए डेली यूज के सामान बेचती है. ET की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने बताया है कि कंपनी किराना स्टोर्स के साथ काम कर रही है और इसी तरह एक शॉ...